Death Certificate Rajasthan : मृत्यु प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर बनाया जाता है तो Death Certificate Kaise Banaye, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की पात्रता, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के क्या लाभ है इसके बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है राजस्थान में जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसका Death Certificate बनाना अनिवार्य है क्योंकि इसी की सहायता से उस परिवार को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को लाभ दिया जाता है मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल में बताई गई जिससे आप आसानी से मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
Death Certificate क्या है?
Death Certificate जिसे हिंदी में मृत्यु प्रमाण पत्र कहते हैं यह प्रमाण पत्र जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो संबंधित रजिस्ट्रार उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करती हैं राजस्थान में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य है क्योंकि इस प्रमाण पत्र की सहायता से मृतक के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है |
ये भी पढ़े –
- All Emitra Form Download | ई- मित्र से सम्बधित फॉर्म
- दिव्यांग से शादी करें और पाएं 5 लाख रुपए | Divyang Shadi Yojana Rajasthan
Death Certificate Kaise Banaye Highlight
दस्तावेज का नाम | मृत्यु प्रमाण पत्र |
राज्य | राजस्थान राज्य के लिए |
लाभ | परिवार को सरकारी योजनाओ का लाभ |
उद्देश्य | व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र देने के लिए |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pehchan.raj.nic.in/ |
मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लाभ Benefits
मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से मिलने वाले लाभ के बारे में नीचे बताया गया :-
- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से संपत्ति में बंटवारा आसानी से हो जाता है और मृत्यु प्रमाण पत्र से उस मृतक व्यक्ति का नाम हटाया जा सकता है
- मृत्यु प्रमाण पत्र बन जाने से मृतक के परिवार को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजना जैसे पेंशन, पालनहार योजना का लाभ मिल जाता है
- मृत्यु प्रमाण पत्र से बीमा के लिए क्लेम कर सकते हैं यदि उस व्यक्ति का बीमा हो तो
- यदि मृतक सरकारी नौकरी में था तो मृत्यु हो जाने पर मृतक को सरकारी पेंशन और आर्थिक सहायता आसानी से मिल जाती है इसलिए मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना आवश्यक है
- मृत्यु प्रमाण पत्र से राशन कार्ड जन आधार कार्ड से नाम आसानी से हटाया जा सकता है
ये भी पढ़े –
मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है
- मृतक का आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मृतक का राशन कार्ड
- मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन फॉर्म
- शपथ पत्र
- मृत्यु दिनांक एवं समय
ये भी पढ़े –
Death Certificate Offline Form Pdf Download
नीचे दिए गए लिंक से आप मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं उसके बाद आप मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
Death Certificate Offline Form PDF Before 21 Day 2023 Emitra मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड 21 दिन तक के लिए | DOWNLOAD |
Death Certificate Offline Form PDF After 30 Day to 1 Year 2023 Emitra मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड 30 दिन से 1 साल के लिए | DOWNLOAD |
Death Certificate Offline Form PDF After 1 Year 2023 Emitra मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड 1 साल के बाद के लिए | DOWNLOAD |
Death Certificate Kaise Banaye | मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
- मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है इसके लिए आपको सबसे पहले ऊपर दिए गए लिंक से मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करना है
- मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उस फार्म को सही-सही भरना है और ऊपर बताये गये दस्तावेज साथ में लगाने है
- उसके बाद आप खुद https://pehchan.raj.nic.in/ साईट पर जाकर आमजन से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं
- या आप अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर जाकर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ईमित्र संचालक द्वारा आपके आवेदन को ऑनलाइन कर दिया जाएगा और आवेदन की रसीद आपको दे दी जाएगी
- जैसे ही आपका आवेदन अप्रूव हो जाता है तो आप खुद पहचान पोर्टल पर जाकर मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
- इस तरह आप मृत्यु प्रमाण पत्र बना सकते हैं
निष्कर्ष – Death Certificate Kaise Banaye
दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनाएं इसको बनाने के लिए क्या पात्रता है और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाते समय किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि Death Certificate Kaise Banaye से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं धन्यवाद
FAQ – Death Certificate Kaise Banaye
Q. मृत्यु प्रमाण पत्र कौन बना सकता है?
ANS मृत्यु प्रमाण पत्र मृतक का परिवार जैसे मृतक का पिता भाई माता चाचा या कोई भी उसका रिश्तेदार बनवा सकता है
Q. मृत्यु प्रमाण पत्र कौन जारी करता है?
ANS मृत्यु प्रमाण पत्र क्षेत्र के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया जाता है जिसके अंतर्गत मृतक का घटनास्थल आता है ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के लिए नगर पालिका द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है
Q. मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
ANS
- मृतक का आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मृतक का राशन कार्ड
- मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन फॉर्म
- शपथ पत्र
- मृत्यु दिनांक एवं समय