EWS Application Form PDF: दोस्तों सरकारी योजनाओ में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेने के लिए ews प्रमाण पत्र को होना आवश्यक है ews certificate बनाने के लिए ews offline फॉर्म कहा से डाउनलोड करना और इसको बनाने के लिए किन किन दस्तावेजो की आवश्यकता होती इसकी पूरी जानकारी मेने इस लेख में बताई है |

अक्सर देखा गया है कि लोग गलत फॉर्म भर देते हैं, जिसकी वजह से उनक फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। आज के इस लेख में मैं आपको State EWS और Central EWS के बीच का अंतर भी बताऊंगा और दोनों के लेटेस्ट फॉर्म के डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी दूंगा जहा से फॉर्म डाउनलोड कर आप ews के लिए आसानी से आवेदन कर सकते है |
ईडब्ल्यूएस (EWS) सर्टिफिकेट की आवश्यकता
बहुत से लोग पूछते हैं कि “भाई, हमें ईडब्ल्यूएस क्यों बनवाना चाहिए?” इसका जवाब निचे दिया गया है
केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को 10% आरक्षण मिलता है।
कई बार ईडब्ल्यूएस की कट-ऑफ ओबीसी (OBC) से भी कम रहती है, जो आपके चयन की संभावना बढ़ा देती है।
स्कूल और कॉलेज एडमिशन में भी प्राथमिकता और फीस में छूट मिल सकती है।
EWS सर्टिफिकेट के लिए पात्रता (Eligibility)
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट हर कोई नहीं बनवा सकता। इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों ने कुछ कड़े नियम बनाए हैं:
आवेदक सामान्य वर्ग का होना चाहीए
आपके पूरे परिवार की कुल सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
शहरी क्षेत्र में 1000 वर्ग फुट से बड़ा फ्लैट या निर्धारित सीमा से बड़ा आवासीय भूखंड नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़े –
Aay Praman Patra Form Download Rajasthan 2025-26
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents List)
जब आप अपना EWS Application Form PDF भरकर तैयार कर लें, तो उसके साथ ये कागज जरूर लगाएं ताकि फाइल एक बार में पास हो जाए:
आधार कार्ड और जन आधार कार्ड (राजस्थान के लिए अनिवार्य)।
पिता का लेटेस्ट आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)।
मूल निवास प्रमाण पत्र (Bonafide) ताकि राज्य की पात्रता सिद्ध हो सके।
सामान्य वर्ग का स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration)।
पटवारी द्वारा सत्यापित भूमि विवरण या जमाबंदी की नकल।
आवेदक का हाल ही में खिंचा गया पासपोर्ट साइज फोटो।
- ews application form pdf offline
ये भी पढ़े –
ई मित्र से बने प्रमाण पत्र का स्टेटस कैसे चेक करे? Emitra Transaction Status Check
Mool Niwas Form Download | मूल निवास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र
EWS Application Form PDF Download Link 2026
| फॉर्म का प्रकार (Form Type) | डाउनलोड लिंक (Download Link) |
| State EWS Application Form PDF | यहाँ क्लिक करें – Download |
| Central EWS Application Form PDF | यहाँ क्लिक करें – Download |
दोस्तों, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाते समय सबसे ज्यादा ध्यान आय प्रमाण पत्र पर दें। अक्सर लोग पुराना आय प्रमाण पत्र लगा देते हैं जिससे फाइल रिजेक्ट हो जाती है। हमेशा करंट फाइनेंशियल ईयर (जैसे अभी 2026 चल रहा है) का ही आय प्रमाण पत्र बनवाएं। साथ ही, अगर आप केंद्र की भर्ती देख रहे हैं, तो गलती से भी स्टेट वाला फॉर्म न लगाएं, वरना वेरिफिकेशन के समय बाहर कर दिए जाएंगे।
निष्कर्ष (Conclusion)
उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको EWS Application Form PDF और इसे बनवाने की पूरी प्रक्रिया समझ आ गई होगी. तो अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर इसे आसानी से ऑनलाइन करवा सकते हैं.अगर आपको फॉर्म डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है या पात्रता को लेकर कोई और सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे।




